फेसरा गांव में पीट-पीटकर युवक की हत्या मामले में एफआईआर पौथू थाना में दर्ज करायी गई है। यह एफआईआर मृतक भुट्टू खान की प|ी बानो खातून के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। उसने अपने आवेदन में मुखिया पति सुल्तान खान, उसका पुत्र एहसान खान, इसरार खान व उसका भाई आदिल खान को नामजद अभियुक्त बनाया है। उसने पुलिस को बताया कि इटार पंचायत के मुखिया अजमेरी खातून ने उसके पति को अपने दालान में बुलाया। इसके बाद वहां पहले से मौजूद उक्त लोगों ने उसके पति को एक कमरे में बंद कर मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने पुलिस को बताया है कि अभियुक्तों ने उसके पेट और सीने पर चढ़कर बेरहमी से पिटाई कर दिया जिसके कारण उसके पति की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नल-जल योजना के विवाद में मुखिया पति ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला था
मुखिया पति मो. सुल्तान खान ने नल-जल योजना के विवाद में अपने ही गांव के मो. भुट्टू को पीट-पीटकर मार डाला था। मृतक आधे-अधूरे नल-जल योजना से पानी की सप्लाई शुरू करवाना चाहता था। जांच के अधिकारी के सामने भी रविवार को उसने इसकी मांग की थी। इसी बात को लेकर मुखिया पति और उसमें तीखी नोंकझोंक हुई थी। मौके पर लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन जांच अधिकारी के हटते ही मुखिया पति ने एक साजिश के तहत उसे अपने घर में बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू की। तब तक पीटा, जब तक कि उसकी मौत न हो गई। इस घटना में उसके परिवार के तीन अन्य लोग भी शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment