सोमवार को पैक्स चुनाव के पहले चरण की वोटिंग छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गया। बारूण प्रखंड के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया और 61.4 फीसदी मतदान किया। जबकि दाउदनगर में 54.8 व औरंगाबाद सदर में 53.2 फीसदी वोटिंग हुई। सदर प्रखंड के पाेईवां बूथ पर हंगामा के बाद पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी। वहीं सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के थाना बिगहा गांव के सामने वोटरों को ढोते हुए तीन वाहनों को जब्त किया गया। जबकि छह लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दाउदनगर के एक बूथ पर झड़प की बात सामने आई है। डीएम राहुल रंजन महिवाल ने बताया कि तीनों प्रखंड में पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस, इशारों-इशारों में बात कर रहे थे वोटर व प्रत्याशी
पहले चरण के चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। तीन प्रखंड के 38 पैक्सों में 164 बूथों पर चुनाव हुआ। चुनाव को 25 सेक्टर में बांटा गया था। जिसमें 72 पेट्रोलिंग पार्टी वोटरों व प्रत्याशियों पर पैनी नजर रख रहे थे। सुरक्षा के कड़े इंतेजाम के कारण पैक्स चुनाव के प्रत्याशी व वोटर इशारों-इशारों में बात कर रहे थे। सभी 38 पैक्सों के मतगणना आज यानी मंगलवार को होगा। जिसका इंतजार लोगों को है। पैक्स चुनाव के शेष खबरें पेज चार पढ़ें।
बेला बूथ पर वोटिंग के लिए खड़ी महिला वोटर
सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद सदर

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق