
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यादव कॉलेज में पुराने इकाई को भंग करते हुए नए कॉलेज इकाई का गठन गुरूवार को किया गया। सर्वसम्मति से इंद्रजीत कुमार को कॉलेज अध्यक्ष, शुभम शरन उपाध्यक्ष ,रोहित कक्कर उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सचिव व अजीत कुमार को लाइब्रेरी प्रमुख बनाया गया। सभी नए कार्यकर्ता संगठन से जुड़कर व दायित्व लेकर बहुत खुश हैं। इकाई गठन के बाद सभी मनोनीत संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कामों से प्रभावित होकर ही वे लोग संगठन से जुड़े हैं। यह ऐसा संगठन है जो छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित में काम करती है। जिस तरह से परिषद के कामों से सभी छात्र को समाज व छात्र के प्रति काम करने को अंदर से ऊर्जा उत्पन्न होता है। उसी तरह से हम सभी परिषद से जुड़कर कर कालेज कैंपस में काम करेंगे। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार व जिला संयोजक अमित गुप्ता ने कहा कि कॉलेज कैंपस में शिक्षा का माहौल रहे इसी लक्ष्य को आगे रखकर संगठन कार्य कर रहा है। नए छात्रों को संगठन से जोड़ते हुए इसकी जिम्मेवारी दी जा रही है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनूप मिश्रा, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष आशुतोष मेहता, नगर सह मंत्री आलोक मेहता, नगर सह मंत्री अभय मेहता, ऋषि राज, विश्वजीत सिसोदिया, अंकित कुमार ,सुबोध गुप्ता ,नीरज गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment