बलिया में रविवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत आप के कार्यकर्ताओं ने सीएए और एनआरसी बिल के खिलाफ लखमिनियां फूल चौक के समीप से जुलूस निकालते हुए बलिया बाजार, पटेल चौक से स्टेशन चौक पहुंचा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आप के जिला अध्यक्ष मो. शहजादूज्जमा उर्फ सैफी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम के बीच वर्तमान भाजपा की सरकार विद्वेष पैदा करने का काम कर रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आर्थिक असफलताओं को छुपाने के लिए तरह-तरह का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों को देश से खदेड़ने की तैयारी की जा रही है। मौके पर मो. मंजर इकबाल, इंद्रदेव कुमार, मो. शौकत, मो. फिरोज, मो. मुन्ना, मो. दिलशाद, कपिल, मो. निशात, कंगन सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment