
अरियरी प्रखंड अंतर्गत धनौल चौक के चांदी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जल- जीवन हरियाली के प्रति जागरूक करने के लिए पेंटिग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें बच्चों द्वारा चार्ट एवं चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जल-जीवन हरियाली का संदेश दिया गया। इस प्रदर्शनी में पेड़ बचाओ जीवन बचाओ, जल ही जीवन है आदि विषयों पर पेंटिग का प्रदर्शनी किया गया। जिसमे बच्चों ने बताया कि पेड़-पौधे हर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। हमारे आस-पास के जगहों की गलियों, खेल के मैदान और बगीचे में पेड़ पौधे स्वच्छ वायु प्रदान करती हैं और हमारे वातावरण को हरा-भरा और शुद्ध रखते हैं। जिससे जीवन जीने का स्तर बढ़ता है। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य विवेक कुमार ने जल जीवन और हरियाली अभियान के महत्व को बच्चों को समझाया। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे और जल हमारे जीवन का भाग हैं। मनुष्य, पशुओं, पेड़-पौधे सभी के लिए जल अति आवश्यक होता है। साथ ही उन्होंने बच्चों जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने को लेकर जागरूक किया।
पेंटिग प्रदर्शनी में बच्चों को किया सम्मानित
इस पेंटिग प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर वर्ग 5 के माधव और उसके समूह, दूसरे स्थान पर वर्ग 6 के गणेश और उसके समूह, जबकि तृतीय स्थान पर वर्ग 5 के कीर्ति कुमारी और उसके समूह तथा चौथे स्थान पर वर्ग 7 के सुप्रिया कुमारी और उसके समूह रहा है। जिसको आकर्षित पुरस्कार देकर प्राचार्य विवेक कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक रितेश कुमार, विनय कुमार, राकेश जॉन, कल्याणी कुमारी सहित बच्चों के अभिभावक शामिल थे।
प्रदर्शनी में शामिल छात्र-छात्रा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق