टीएनबी लाॅ काॅलेज के कुछ छात्र साेमवार काे टीएमबीयू प्रशासनिक भवन पहुंचे अाैर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि एेसी खबरें मिल रही हैं कि छात्र संघ चुनाव काे लेकर विवि लाॅ की जनवरी तय परीक्षाएं टाल सकता है। वे लाेग तिथि नहीं बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। लेकिन काेई उनकी बात सुन नही रहा है। वे लाेग पहले भी विवि अाए थे, लेकिन किसी अधिकारी से बात नहीं हाे पाई। साेमवार काे भी प्रतिकुलपति अाैर रजिस्ट्रार ने उन्हें धरने पर बैठे देखा लेकिन कारण पूछा तक नहीं। छात्राें ने कहा कि दिसंबर के अंत तक बिहार न्यायिक परीक्षा की तिथि तय हाेने की संभावना है। एेसे में अगर जनवरी तक उनका रिजल्ट जारी नहीं हुअा, ताे न ताे वे लाेग न्यायिक परीक्षा में शामिल हाे पाएंगे अाैर न बार काउंसिल की अगली परीक्षा दे पाएंगे। अगर उनकी मांग अनसुनी की गई, ताे वे लाेग अांदाेलन करेंगे। छात्राें ने काॅलेज में संसाधन की कमियां भी बताईं। कहा कि गेस्ट फैकल्टी की बहाली नहीं हाे पाई है। काॅलेज एक भी लाइब्रेरियन नहीं है। कंप्यूटर अाॅपरेटर नहीं है लेकिन छात्राें से इस मद में 800 रुपए लिए जाते हैं। हाॅस्टल अाैर खेल का मैदान नहीं है। कैंटीन भी ठीक से नहीं चलता है। धरने में पूर्व छात्र संघ प्रतिनिधि अानंदी यादव, काेमल कुमारी, अनुराग कुमार, पूर्व महासचिव नीतीश कुमार अन्य शामिल हुए।
धरने पर बैठे लाॅ काॅलेज के छात्र।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق