
जल जीवन हरियाली के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने हरनाटांड के पंचायत भवन में पौधरोपण किया। बगहा दो प्रखण्ड अध्यक्ष निर्भय काजी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव निवेदिता मिश्रा की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि जल और हरियाली के बगैर जीवन सम्भव नहीं है। आइए हम सब मिलकर एक-एक पौधा लगाकर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को साकार करें। मौके पर जिलाध्यक्ष नोशेर आलम, सुमित एडम, चन्दन सिंह, शिवशंकर गुप्ता, संतोष कुमार काजी, हरेन्द्र कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, ज्ञानेश्वर महतो, सुरेन्द्र प्रसाद, ओजेन्द्र प्रसाद, रामेश्वर महतो आदि उपस्थित रहे।
हरनाटांड में पौधरोपण करते जदयू कार्यकर्ता।
जल जीवन हरियाली से 31 सोख्ता का होगा निर्माण
बगहा|बगहा -1 प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में पीओ राजेश कुमार ने प्रखंड के रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में पीओ ने जल जीवन हरियाली के तहत पौधरोपण, कुआं की सफाई, पोखरों की सफाई आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बगहा-1 में जल संचय के लिए 31 सोख्ता का निर्माण कराने के लिए जगह चिह्नित की गई है। उन्होने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि पूर्व में लगे पौधों का रखरखाव सही तरीके से करें, यह आवश्यक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق