
भागलपुर | टीएमबीयू ने टीएनबी लाॅ काॅलेज के तीन अाैर पांच वर्षीय लॉ डिग्री कोर्स में नामांकन के लिए छात्राें की दूसरी मेधा सूची शनिवार काे जारी कर दी। पीआरओ डाॅ. एसडी झा ने बताया कि सूची कॉलेज के सूचना पट्ट पर चिपका दी गई है। संबंधित छात्राें का दाखिला 16 से 18 दिसंबर तक हाेगा। छात्राें को उनके द्वारा भरे गये ऑनलाइन फॉर्म में दिये गये मोबाइल नंबर पर एसएमएस अाैर ई-मेल पर भी सूचना दे दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment