साइबर क्राइम की लगातार बढ़ रही घटनाअाें काे देखते हुए एसएम काॅलेज ने अपनी छात्राअाें काे इसके प्रति जागरूक करने के लिए साेमवार काे व्याख्यान व वर्कशाॅप अायाेजित किया। इसमें प्राचार्य डाॅ. अर्चना ठाकुर ने कहा कि किसी भी एेप पर अपनी निजी जानकारियां साझा करने से बचें।
मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी मेरठ के सहयाेग से अायाेजित वर्कशाॅप में संस्थान के साइबर एक्सपर्ट संजय कुमार सोनकर, प्राेफेसर अभिषेक श्रीवास्तव और मो. एकबाल ने कहा कि साइबर अपराध कई प्रकार के हैं जैसे स्पैम ई-मेल, हैकिंग, फिशिंग, वायरस डालने, किसी की जानकारी अाॅनलाइन प्राप्त करने या किसी पर हर समय पर नजर रखने वाले। बैंक खाता जालसाजी, एटीएम क्लोनिंग, नकली बीमा एजेंट बन धोखाधड़ी, सेल फोन सिम स्वैपिंग, लॉटरी, बैंक खाता हैकिंग, व्यक्तिगत तस्वीरों या वीडियो का गलत प्रयाेग, सोशल साइट पर गलत एकाउंट और वीडियो अपलोड करने में ये माहिर हाेते हैं। इनसे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि साेशल मीडिया अाैर किसी एेप के ज्यादा इस्तेमाल से बचें। इस माैके पर बीसीए के काे-अाॅर्डिनेटर प्रो. रफीकउल हसन, चंदन कुमार, दीपक कुमार वर्मा और विभिन्न विभागाें के शिक्षक माैजूद थे। वर्कशॉप में बीसीए, बीबीए और ओएमएसपी की छात्राएं शामिल हुईं। जिन्होंने साइबर क्राइम से बचने के तरीकों को जाना।
छात्राअाें काे साइबर क्राइम से बचने की जानकारी देतीं प्राचार्य।
एसएम काॅलेज में हुए वर्कशाॅप में साइबर क्राइम से बचने के तरीको को जानतीं छात्राएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment