अररिया | अररिया अंचल के हड़िया मौजा में खाता संख्या 113 में अवैध रूप से हो रहे म्यूटेशन को रोकने के लिए हाजी अलीमुद्दीन ने शनिवार को अररिया एडीएम को आवेदन दिया है। दिए आवेदन में बताया है कि हड़िया मौजा के खाता संख्या 113 का अताउर रहमान पिता अमजद अली, बीबी सकुत पिता हाजी आजाद अली एवं सेराजुद्दीन पिता फरजंद अली के नाम से सन 1954 में रीजनल सर्वे में खतियान बना है। उस खाता में कुल 73 एकड़ 3 डिसमिल जमीन है। जिसमें तीनों फरीक का हिस्सा बराबर है। लेकिन अन्य हिस्सेदार ने गलत ढंग से मेरे हिस्से की जमीन को खारिज करा लिया है। आवेदक ने बताया कि एक हिस्सेदार अताउर रहमान ने मेरे जमीन आवेदक ने बताया कि इस खाता में मेरे हिस्से में कुल 24 एकड़ 34 डिसमिल जमीन है। लेकिन वर्तमान में उस खाता में मात्र 17 एकड़ 68 डिसमिल जमीन शेष है। मामले में सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को जांच के बाद अनुशंसा करने को कहा गया है।

अररिया के हड़िया मौजा में खाता संख्या 113 का मामला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment