गया | एनआरसी और सीएबी देश की जनता को मूल मुद्दों से भटकाने की बड़ी साजिश है। देश का जीडीपी लगातार नीचे जा रहा है। दो करोड़ नौजवान बेरोजगार हो चुके है। लाखों युवाओं में नौकरी जाने का भय है। देश को एेसे हालात में खड़ा कर दिया गया है जहां बेरोजगारी बढ़ने के सिवा कुछ नहीं। ये बातें शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान मदरसा अनवारूल उलुम के सचिव जावेद खां ने कहीं। कहा कि केन्द्र सरकार कैब-एनआरसी काे जल्द वापस लें। अब आम जनता सड़क पर उतर गई है। विरोधी दल सिर्फ स्पोर्ट में है। 16 दिसंबर को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का धरना और 21 को राजद द्वारा बुलाए गए बंद काे ऐतिहासिक बनाएगें। उन्होंने दलितों व मुसलमानों से अपील किया कि एनआरसी, सीएबी का बहिष्कार किया जाए। भारत का अमन पंसद शहरी मुस्लिम, दलित इस कैब में शामिल न हो। बीजेपी, आरएसएस के विरुद्ध पूरे देश में विरोध किया जाए। उन्होंने बताया कि रविवार को मदरसा में एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। मौके पर मोनव्वर साहब, वसी साहब, वसीम साहब, नईमुद्दीन साहब, हसन साहब, अशरफ आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaya News - conspiracy to divert the people of nrc and cab from the core issues

Post a Comment