गया| शहर का कुख्यात अपराधी छोटू पासवान ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। डेल्हा थाने की पुलिस इसे कई मामले में तलाश कर रही थी। छोटू पासवान के खिलाफ गोलीबारी के कई मामले और व्यवसायी राजेश कुमार की दुकान से लूटपाट करने का केस दर्ज है। बागेश्वरी, बैरागी आदि इलाके में यह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि छोटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार को छोटू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment