
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनटीपीसी बरौनी द्वारा संरक्षिका के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया, वहीं दूसरी तरफ एनटीपीसी बरौनी यूनिट के सीआईएसफ जवानों ने अपने गीत-नृत्य से धमाल मचा दिया। खास करके लूंगी डांस और मेरा रंग दे बसंती चोला पर नृत्य और गायन करके जवानों ने उपस्थित अधिकारियों को भी झूमने के लिए मजबूर कर दिया। महिला जवानों में शारदा कुमारी, पूनम कुमारी ने डांडिया नृत्य, राजस्थानी नृत्य करके अपनी दमदार प्रस्तुति दी। जबकि हरियाणवी गीत पर जवान धर्मेंद्र और शारदा ने नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विद्यालय की छात्राओं में तृप्ति, अनन्या, प्राप्ति, माही, पुनीत, यश, सुरेश ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया । जबकि पूरे कार्यक्रम में सगुन, फ्रूटी और डॉली का जलवा रह। इन तीनो बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया । कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीत कुमार ने किया । इसके पूर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएसफ पटना मुख्यालय के सहायक महानिरीक्षक मनीष प्रियदर्शी को एनटीपीसी बरौनी यूनिट के सीआईएसएफ जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सहायक महानिरीक्षक मनीष प्रियदर्शी द्वारा यूनिट के बैरक में पौधारोपण किया गया। वहीं बैरक के मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन सहायक महानिरीक्षक मनीष प्रियदर्शी, विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक एनटीपीसी सी रवि, महाप्रबंधक एनटीपीसी पीवी प्रसाद सिंह, सहायक प्रबंधक एचआर एस पी दुबे, सीजीएम एनटीपीसी एसके शर्मा, डीसीएम एनटीपीसी विनोद, दिनकर, आईओसी बरौनी के सीआईएसफ डिप्टी कमांडेंट आरके सिंह, सीआईएसफ यूनिट बरौनी एनटीपीसी डिप्टी कमांडेंट पुरुषोत्तम मल्लिक द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मनोज भारती, आर राजु, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा, नीतीश कुमार, सुमित कुमार झा, एके दुबे, गुलशन कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे । इसके पूर्व सीआईएसएफ ग्रुप मुख्यालय पटना के सहायक महानिरीक्षक मनीष प्रियदर्शी द्वारा सीआईएसफ इकाई एनटीपीसी बरौनी का औपचारिक निरीक्षण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment