स्थानीय विधायक सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चौधरी ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण योजनाओं पर अविलंब काम प्रारंभ करवाने की मांग की है। चौधरी ने बेनीपुर अनुमंडल को फोर लेन से जोड़ने वाली बहेड़ा - झंझारपुर पथ को दोहरी करण के साथ साथ आशापुर टावर चौक से बेनीपुर होते हुए धेरुख कमला नदी तक मुख्य पथ में नाला निर्माण और बेनीपुर भरत चौक एस एच 56 से दीपाटोल, पौड़ी, डखराम होते हुए निर्माणाधीन एसएच 88 तक बाइपास निर्माण की मांग की है।

समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने की बात कही

मनीगाछी| भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को मकरंदा स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी में पश्चमी मंडल के मंडल अध्यक्ष रजनीश झा के अध्यक्षता में हुई। सीएए व एनसीआर पर समर्थन केंद्र सरकार को दिया गया। इस संबध में आम लोगों को जागरूक करने व कथित विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम से दूर रहकर समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने की बात कही गई। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कुमर मिश्र, प्रकाश चन्द्र मिश्र पप्पू,चंदन झा, अनील झा, राज शेखर, नरेश, रौशन, रामाकांत मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी का हुआ स्वागत

बेनीपुर|भाजपा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी का बेनीपुर भाजपा द्वारा स्वागत किया गया। सोनू ठाकुर के नेतृत्व में उन्हें माला पाग व चादर से सम्मानित किया गया। मौके पर राजीव कुमार झा, मुनेंद्र यादव, विजय ठाकुर गुड्डू, रमन पासवान, शिव कुमार यादव, संजीव ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राम मोहन चौधरी, संजय मिश्रा, ललित पासवान, रामू यादव, ललित मोची सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment