मालूम हो कि गुरुवार की साम रहमतपुर छठ घाट के समीप अपाचे और पैशन प्रो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें जगदीशपुर निवासी पूर्व सरपंच राजीव कुमार गुप्ता एवं जगदीशपुर थाना के ही मुन्ना बिंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मोटरसाइकिल पर सवार 9 वर्षीय बच्ची दुर्घटना में बाल-बाल बच गई।
ग्रामीणों की सूचना पर असरगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक सरयुग पासवान मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान राजीव की मौत हो गई। वहीं अपाचे पर सवार जगदीशपुर के ही 18 वर्षीय मुन्ना बिंद गंभीर रूप से जख्मी है। जिसे भागलपुर रेफर किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment