पटना. बिहार में नगर निकायों के चुनाव दलीय आधार पर होंगे। साथ ही मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षदों का चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से होगा। यानि मेयर, डिप्टी मेयर के लिए मतदाता सीधे वाेट करेंगे।

इस आशय की सिफारिश डेवलपमेंट मैनेजमेंट इंस्टीच्यूट (डीएमआई) ने की है। नगर विकास विभाग ने डीएमआई को इसका अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा था। डीएमआई ने रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही सरकार इस प्रस्ताव पर निर्णय लेगी। सरकार की योजना अगला नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर राजनीतिक दलों के सिंबल पर कराने की है। चुनाव में राजनीतिक दलों के शामिल होने से इसका दायरा बढ़ेगा।

प्रदेश में 143 नगर निकाय

नगर निगम 12
नगर पर्षद 49
नगर पंचायत 82
  • विभाग नगर निकायों का चुनाव दलीय आधार पर कराने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा। -सुरेश शर्मा मंत्री, नगर विकास मंत्री


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।

Post a Comment