सासाराम/कैमूर/औरंगाबाद.देश में एनआरसी और नागरिकता कानून को लेकर हिंसा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ा संदेश दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कैमूर में जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत आयोजित सम्मेलन में कहा कि समाज में कुछ लोग गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

लेकिन आप सब जान लीजिए, हमारे मन में सबलोगों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 564 करोड़ की 515 योजनाओं का शिलान्यास और 104 करोड़ की 91 योजनाओं का उद्घाटन किया। बोले-एससी-एसटी, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। सीएम की यात्रा सासाराम और औरंगाबाद भी पहुंची। यहां भी कई कार्यक्रम हुए। -पढ़ें पेज 14 भी

बोले- किसानों को फसल क्षति का मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन दिन पहले बिहार में वर्षा होने से कुछ फसलों को नुकसान हुआ है। इस क्षेत्र में भी फस लों को नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन के ओएसडी को बारिश की वजह से फसल को हुए नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया गया है। काम पूरा हो जाने के बाद राज्य सरकार किसानों को हरसंभव मदद देगी। सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। पहले राज्य में कैसे और किसे आपदा मिलती थी यह सबको पता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

Post a Comment