जिला महिला जदयू अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

भास्कर न्यूज | समेली

प्रखंड के डूमर पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह बरारी प्रखंड प्रमुख माला कुमारी का जोरदार स्वागत किया गया। जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में महिला जिलाध्यक्ष सह बरारी प्रमुख माला कुमारी ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में संगठन को सशक्त किया जाएगा। हर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष मनोनीत होंगे। साथ ही प्रत्येक बूथ पर दो महिलाओं को अध्यक्ष तथा सचिव बनाया जाएगा। बैठक में सर्व सम्मति से सरिता देवी को समेली प्रखंड महिला अध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष माला कुमारी ने प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी को माला पहनाकर स्वागत किया। जदयू युवा जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का महत्वकांक्षी कार्यक्रम जल जीवन हरियाली को पूर्णरूपेण सफल बनाने है।

इस अवसर पर बरारी प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष भैरव शर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ के उमेश पोद्दार, प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल, प्रखंड महिला अध्यक्ष बरारी गुड्डी कौर, सुमित्रा गोस्वामी, गीता देवी, रानी देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, उषा देवी, रानी गोस्वामी इत्यादि जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment