गोविंदगंज थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर पांडेय टोला वार्ड चार में बुधवार की शाम विवाहिता की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को लोकनाथपुर कान्ही चंवर में फेंक कर फरार हो गये। मृतका दीपू यादव की प|ी संजू देवी है। पुलिस ने चौर से शव को बरामद किया।

इस मामले में मृतका के पिता थाना क्षेत्र के जितवारपुर वार्ड 14 निवासी अशेसर यादव ने गोविन्दगंज थाना में मृतका के पति सहित आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। कहा है कि उसे ग्रामीणों ने संजू की हत्या की सूचना दी। वह पहुंचा तो ससुरालवाले फरार थे। लोगों की मदद से शव को लोकनाथपुर कान्ही दीयर में जलकुंभी के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पति दीपू यादव सहित सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका को ढाई साल का एक पुत्र अभिषेक है। पिता ने बताया कि उसने अपनी दूसरी बेटी संजू की शादी 2014 में लोकनाथपुर पांडेय टोला वार्ड चार के दीपू यादव के साथ की थी। शादी के बाद से संजू के ससुरालवाले दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करते थे।

अरेराज में मृतका के माता-पिता व परिजन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Areraj News - dead body in throne after being strangled to death for a bike

Post a Comment