अररिया | अररिया-जोकिहाट मार्ग पर परमान नदी पुल के समीप ऑटो पलटने से सवार महिला सहित पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां से दो जख्मी को हड्डी रोग चिकित्सक के पास रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि सभी लोग किसी शादी समारोह से भाग लेकर कलियागंज लौट रहे थे। घायलों में मो. अरशद, जहांगीर, मोहर्रम, बीबी रूकसदी और सवाना शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
إرسال تعليق