आंगन में मुर्गा खाकर फेंकने के बाद जब घर वाले बगलगीर से शिकायत करने गए तो पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दो भाइयों को घायल कर दिया। घटना देर शाम भभुआ थाना क्षेत्र के पलका गांव की है। घायलों में पलका गांव निवासी बजरंगी अवस्थी के पुत्र विनय अवस्थी और प्रभु अवस्थी हैं। घटना को लेकर युवक के पिता बजरंगी अवस्थी ने सदर थाने में गांव के गोपाल बिंद, लखन बिंद, पूर्णमासी बिंद, अंगद बिन्द सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर का आवेदन दिया है। थाने को दिए गए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे उनके आंगन में बगलगीर के द्वारा मुर्गा खाकर फेंक दिया गया। इस बात की शिकायत करने जब उनका पुत्र विनय अवस्थी पहुंचा तो उन्हें भी लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं जब बीच-बचाव करने उनका पुत्र प्रभु गया तो उसे भी उन लोगों के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। थाने में आवेदन देकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment