प्रखंड के सेमरिया बाजार में होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, भोजपुर के सौजन्य से एसोसिएशन के 35 वीं वर्षगांठ पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। आयोजनकर्ता डा इन्द्रदेव पाण्डेय उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि गठिया, साईटिका, आंख, कान, चर्म रोग, बुखार, सर्दी, खांसी व अन्य रोग से ग्रस्त करीब 400 रोगियों का नि:शुल्क इलाज व दवा वितरण किया गया। शिविर में क्षेत्र के गांवों के अलावे दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज होमियोपैथिक इलाज कराने आये थे। होमियोपैथ एक कारगर व बेहतरीन चिकित्सा पद्धति है। जिससे कोई साइड इफेक्ट का खतरा नहीं रहता। जिसके प्रति लोगों का रुझान दिनों-दिन बढ़ रहा है। मौके पर होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा जीएस तिवारी, सचिव डा बिजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष डा इन्द्रदेव पाण्डेय, डा अमीरचन्द सिंह, डा राम उमेद पाण्डेय, डा रामाशंकर सिंह, डा भूपेेंद्र त्रिपाठी, डा धैर्य उपाध्याय व अन्य ने विभिन्न प्रकार के रोगों का इलाज किये। शिविर को सफल बनाने में पंकज सिंह, नारायण गुप्ता, अमित पांडेय, लखन सिंह,शिवम सिंह, भुटाली सिंह आदि थे।

बड़हरा के सेमरिया बाजार में इलाज करते डॉक्टर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badhara News - homeopathic medical camp in semaria treated patients

Post a Comment