नव चयनित भाजपा मंडल अध्यक्ष के स्वागत सम्मान को बेलदौर बाजार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें दर्जनों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता द्वारा नव चयनित मंडल अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया।

बताते चलें संगठन मजबूती कार्य को देखते हुए जिला भाजपा कमेटी द्वारा बेलदौर मंडल अध्यक्ष के रूप में मिथिलेश कुमार मिट्ठू एवं पीरनगरा मंडल अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार सिंह को बनाया गया है।

वहीं आयोजित सभा में नव चयनित मंडल अध्यक्ष को बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं मंडल अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कमेटी द्वारा सौंपे गये दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment