वार्ता को संबोधित करते जदयू नेता।

भास्कर न्यूज| बाबूबरही

जदयू प्रखंड कार्यालय बाबूबरही के प्रांगण में बुधवार को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा जदयू जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रभाकर ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के तहत सभी प्रखंडों के युवा जदयू कार्यकर्ता सहित अन्य लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के मजबूती के लिए युवाओं को संगठन से जुड़ना अति आवश्यक है। उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं से उन्होंने अनुरोध किया कि बूथ स्थल पर युवाओं को संगठन से जोड़ें। आज के दिन राजनगर प्रखंड के सिमरी गांव में मुख्यमंत्री जी के आगमन हो रहा है।

मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर शहीद अनवर, सुधीर कुमार राम, रामबाबू कुशवाहा, बाबूबरही प्रखंड अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह, काशी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जदयू प्रखंड कार्यालय पर वार्ता



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BabuBarhi News - will add youth to strengthen organization vinod

Post a Comment