
मगध विवि जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर व विवि प्रॉक्टर प्रो सिद्धनाथ प्रसाद यादव दीन ने मगध विवि के नए रजिस्ट्रार का पदभार ग्रहण किया। राजभवन के नोटिफिकेशन के बाद शनिवार को उन्होंने मगध विवि मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्हें कैप्टन जगत सिंह राणा की लगातार अनुपस्थिति के कारण विवि के कामों के संचालन में हो रही परेशानी के बाद नियुक्त किया गया। प्रो सिद्धनाथ प्रसाद को अगले आदेश तक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रो भृगु नाथ बने मविवि के परीक्षा नियंत्रक:बोधगया। अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज गया के जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो भृगु नाथ को मगध विवि का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment