
विष्णुपद थाना की पुलिस ने शुक्रवार को रजिस्ट्री ऑफिस में छापेमारी की। इस दौरान रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी रहे सतेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति यहां का पियून बताया जाता है। हालांकि सतेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद इस विभाग में खलबली मच गई। अफवाह उड़ी कि पटना से आई निगरानी की टीम उसे रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई है। बाद में विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क के बाद मामला सामने आया, कि निगरानी की कार्रवाई महज एक अफवाह है। एक पुराने मामले में विष्णुपद थाना की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार वर्ष 2015 में विष्णुपद थाना कांड संख्या 85।15 दर्ज कराई गई थी, जिसमें सतेन्द्र सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया था। इसके खिलाफ गलत तरीके से एक जमीन की रजिस्ट्री मिलीभगत कर करवा देने का मामला दर्ज हुआ था। विष्णुपद थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि गया शहरी क्षेत्र का ही रहने वाला सतेन्द्र सिंह फरार चल रहा था। यह रजिस्ट्री ऑफिस का कर्मी है और एक जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री कराए जाने के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। दर्ज केस की छानबीन के बाद इसकी शुक्रवार को गिरफ्तारी कर ली गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق