नोआवां बिगहा गांव के समीप सारे-वारिसलीगंज मार्ग पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार घटना में जख्मी हुआ। मृतक ओइयाव गांव निवासी रामप्रवेश प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। जख्मी चंदीरक पासवान के पुत्र दुलारचंद पासवान का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। मौत के बाद गांव में परिवार की चीत्कार गूंज रही है। परिजन ने बताया कि दोनों युवक बाइक से उगावां गांव जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने युवकों के परिजन को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन पहुंचे और जख्मी को इलाज के लिए ले गये। इलाज के दौरान ही एक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन कलेजा पीट रहे थे। मृतक तीन बहन और दो भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Asthawan News - bike rider dies due to collision with unknown vehicle

Post a Comment