
गया |भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा से मिला। श्रीमती सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार की घटना के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार को निकाले गए आक्रोश मार्च के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने उपाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला कर दिया था ।उपाध्यक्ष से मिलने के बाद नेताओं ने कहा कि घटना में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे प्रशासन नहीं तो आंदोलन होगा। नेताओं में शंभु यादव, कंचन कुमार सिन्हा, राजनदंन प्र. गांधी, राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. राजकुमार, अशोक कुमार सहनी, मंटू गुप्ता, दीनानाथ प्रसाद, आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق