
बलिया| बलिया प्रखंड परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में पीयूसीएल के सदस्य राज्य परिषद मोहम्मद शाहिद अधिवक्ता के द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो जफर हबीब ने किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद शाहिद ने की। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला महासचिव रमेश प्रसाद सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि आयोजन देश में हो रहे मानवाधिकार के हनन का मामला चिंता का विषय है। उन्होंने फर्जी मुठभेड़ की निंदा की। उन्होंने पीयूसीएल के उद्देश्यों और संविधान की भी चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने मानवाधिकार पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर की। भगत सिंह यूथ फाउंडेशन के निदेशक शाहिद इकबाल अतहर ने असमानता को दूर करने की बात कही। प्रोफेसर जफर हबीब ने पूरे देश में मानवाधिकार जागरूकता चलाने की बात की और देश में भेदभाव दूर कर समानता की बात करने की अपील किया। उन्होंने मानवाधिकार के हक के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। प्रोफेसर जफर हबीब ने कहा धीरे-धीरे गरीब गरीब होता गया और अमीर अमीर होता गया। सामंती सोच बढ़ती गई जो चिंता का विषय है। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने की बात कही। अपने मानवाधिकार को समझें मानवाधिकार हनन होने से बचें। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. जमाल, जदयू नेता मृत्युंजय कुमार, वार्ड पार्षद फरोग उर रहमान, शबाब फहीम, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार शर्मा, मो. एनुल हक, मो. सोहेल सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment