भागलपुर | दिल्ली पब्लिक स्कूल पीरपैंती ने साेमवार काे वार्षिक खेलकूद महाेत्सव 2019-2020 का अायाेजन किया। शुभारंभ चेयरमैन डाॅ. निर्मल कुमार पांडेय ने किया। निदेशक निखिल रंजन, प्राचार्य एस कुमार पाॅल ने मशाल प्रज्ज्वलित कर स्कूल लीडर माे. माेइन काे साैंपी। ड्रिल, जलेबी दाैड़ अाैर चाैकलेट रेस में यशराज, गुलशन, साेनाक्षी, नैतिक, बादल, सक्षम ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्टैंडर्ड वन के बालकाें की 100 मीटर दाैड़ शुभम ने जीती। सनाेज दूसरे व निशिकांत तीसरे स्थान पर रहे। स्टैंडर्ड टू में सनाेज पहले, सुमंगलम दूसरे अाैर शुभम तीसरे स्थान पर रहे। बालकाें की 200 मीटर दाैड़ में तन्मय, अभिषेक, अंकित, बालिकाअाें में चांदनी, सुप्रया, स्मृति क्रमवार पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं जबकि मेंढक रेस में राैनक, सुमंगलम, सनाेज, निशिकांत ने बेहतर प्रदर्शन किया। नाैका रेस, रिले रेस, रस्साकसी की प्रतियाेगिताएं भी हुईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment