बांका शहर के इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बुधवार को डायनामिक इंडिया ग्रुप के कृषांग लाईफ लाइन प्रोजेक्ट के तहत एक एम्बुलेंस का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संस्था के संरक्षक सह मार्गदर्शक रतन कुमार मिश्रा, संरक्षिका डा. लता रंजन, बांका नगर परिषद के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बांका जिला चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी और स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रमंडलीय मंत्री अजय चौहान ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। वही डायनामिक इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष संजय झा ने बताया इस एंबुलेंस की सेवा जरूरतमंदों के लिए व दुर्घटना जैसे जगहों पर जाएगी। फिलहाल यह एंबुलेंस अमरपुर में रहेगी और लोगों को सेवा देगी। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, अमरपुर पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर, बांका प्रमुख बमबम यादव, कमलाकांत झा, दिवाकर झा, कुमार महारथी, चुन्नू मिश्रा सहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment