
गया| सिविल सर्जन की अध्यक्षता में टीबी के मरीजों की व्यापक पहचान और उसके इलाज को लेकर रविवार को होटल गर्व में सीएमई होगा। सीएमई में जिले के प्राइवेट डॉक्टरों को बुलाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीएमई में टीबी की बीमारी का फैलाव कैसे रोका जाए और प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक में टीबी की पहचान के बाद प्रोटोकॉल के अनुरूप बीमारी का कैसे इलाज किया जाए, इसपर व्यापक चर्चा की जाएगी । मरीज को यदि टीबी है और उसकी पहचान यदि प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक में भी होती है तो भी उन्हें सही इलाज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق