
बांका | महेशाडीह गांव मे बोरिंग का काम करने के दौरान मजदूर का हाथ कट गया। अन्य मजदूरों ने जख्मी को आनन- फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. गोपाल शरण ने जख्मी युवक का इलाज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशाडीह गांव में बोरिंग का काम चल रहा था। वही बोरिंग की पंखी टूटकर तमिलनाडु के मजदूर कल्याण कुमार के बाए हाथ पर लगा गई। हाथ कटने से वह बूरी तरह से जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment