औरंगाबाद शहर | घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह मामला बारूण थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। इस मामले में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें अपने ही गांव निवासी देवेन्द्र मिश्र, उसका बेटा सत्यम मिश्र, शिवम मिश्र व सुंदरम मिश्र को नामजद आरोपी बनायी है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि युवती रात में खाना खाकर सो रही थी। इसी दौरान चारो आरोपी बाप-बेटे वहां पहुंचे और उक्त युवती से जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर मारपीट कर सभी फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment