भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूम-धाम से मनाई। पूर्व पीएम के जयंती पर बांका सदर अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में मरीजों को फल वितरीत किया। जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में छाप छोड़ी है। वह ऐसे नेता रहे जिनका सम्मान विपक्षी पार्टियों ने भी हमेशा किया। इधर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय दास ने कहा कि विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन में सत्ता का तनिक मात्र माेह नहीं रहा। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। भाजयुमो के रंजीत यादव ने कहा कि अटल बिहारी के नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते देखा है। इस अवसर पर वरीय भाजपा नेता केदार सिंह, रंजीत यादव, उगेन्द्र मंडल, प्रमोद मंडल, शशिकांत चौधरी, पंकज घोष, अतुल कुमार, सोनू कुमार, अभिजीत, विक्रम सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment