व्यवसायी भी दुकान के बाहर न रखें सामान
व्यवसायियाें ने कहा कि मुख्य सड़क एवं अन्य गली में चारपहिया वाहन पार्क नहीं हाेना चाहिए। उन्हाेंने एक-दूसरे को भी नसीहत दी कि दुकान के दरवाजे तक ही अपना सामान रखना चाहिए। दुकान के बाहर सामान निकालने से भी जाम लगता है। व्यापारी अपना सामान ट्रांसपोर्ट से 4 बजे शाम तक मंगा ले। व्यापारियों ने जुगाड़ गाड़ी के परिचालन पर राेक लगाने की मांग की।
डिप्टी मेयर ने कहा-प्रशासन से बातचीत कर निकालेंगे समाधान
चैंबर दफ्तर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सुझाव देते व्यापारी।
बाजार के मुख्य चाैराहाें पर हाे पुलिस की तैनाती
व्यापारियों ने कहा कि बाजार में पुलिस कांस्टेबल की संख्या भी बढ़नी चाहिए। खलीफाबाग चौक, गुरुद्वारा रोड, वैरायटी चौक, इनारा चौक, बड़ी बाटा चौक एवं स्टेशन चौक पर पुलिस की तैनाती हो। बाजार में वन वे ट्रैफिक नहीं हो बल्कि प्रशासन अपनी दक्षता से प्रबंधित करें। डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने कहा कि व्यवसायियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का प्रयास हाेगा।
सभी के सहयाेग से निकलेगा बेहतर रास्ता : भिवानीवाला
बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेंबर अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने कहा कि सभी के सहयाेग से ही बेहतर रास्ता निकलेगा। इसमें व्यवसायी शिव कुमार केजरीवाल, महेश शर्मा, अनिल खंडेलवाल, शिव शंकर खेमका, रूपेश कुमार, संजय पोद्दार, नरेश खेतान एवं सुरेंद्र चौधरी ने भी अपने-अपने सुझावाें काे रखा। बैठक में पीआरओ अभिषेक जैन, महामंत्री रोहित झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष नीरज कुमार कोटरीवाल, सुशील कोटरीवाल, शंकर लाल जैन, ओमप्रकाश कनोडिया व अभिषेक डालमिया माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment