अलग-अलग सड़क दुर्घटना में गिरने कारण तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सोनहन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी दाऊजी के पुत्र आनंद कुमार बाजार से बाइक पर सवार होकर घर जाने के क्रम में रास्ते में बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं भभुआ निवासी अवधेश श्रीवास्तव के पुत्र मनोज श्रीवास्तव बाइक के अनियंत्रित हो जाने के कारण गिरकर घायल हो गये। इधर भभुआ के ही निवासी विशाल रावत के पुत्र विराट कुमार दुर्घटना में गिरने के कारण घायल हो गए। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment