मानपुर पतेजी गांव में रविवार की रात अचानक आग लग जाने से झोपड़ी घर जलकर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार मानपुर पतेजी गांव निवासी अदरी देवी अपने घर में संध्या साढ़े सात बजे खाना बना रही थी। इसी बीच उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख आस-पास के गांव के लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक लोग आग बुझाते तब तक घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, मकान बनाने के लिए रखे हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गये। वही आग की लपटों से पट्टीदार मुन्नी देवी की भी झोपड़ी जल गई। गेहंू-धान, कपड़े जल कर राख हो गये।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment