
बैरगाछी ओपी पुलिस ने बुधवार देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में ओपी अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि अजय साह पिता विद्यानंद साह साकिम रामपुर मोहनपुर व पप्पू उर्फ सालिम पिता अलाउद्दीन साकिम मानिकपुर के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वहीं परवेज पिता खलील साकिम अररिया बस्ती पंचायत के वार्ड सात के विरुद्ध थाना में मारपीट का मामला दर्ज था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment