
अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा बलिया थाना परिसर। सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में पुलिस विभाग द्वारा मंगलवार से बलिया थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायत शूरू कर दी गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि सरकार के आदेश के आलोक में विभाग द्वारा थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना परिसर में कुल नौ सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। जिसमें थानाध्यक्ष का कक्ष, हाजत आदि शामिल हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में बलिया दौडा़ के क्रम में भागलपुर जॉन के डीआईजी के द्वारा बलिया थाना को मॉडल थाना बनाने की बात कही गयी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment