सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद ग्रामीण

लोकसभा व राज्यसभा में भारी बहुमत के साथ नागरिकता संशोधन बिल पारित होने के बाद किसी ने इसका स्वागत किया तो किसी ने इस बिल का विरोध किया। गुरुवार को औरंगाबाद शहर में भाजपा नेताओं व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) का समर्थन करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। वहीं राजद नेताओं व अल्पसंख्यकों ने सीएबी का विरोध करते हुए शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार नागरिक संशोधन बिल कानून बन जाने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के चलते भारत में आए हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन व बौद्ध धर्म के लोगों को सीएबी के तहत भारतीय नागरिकता मिल जाएगी।

सीएबी देश के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय : भाजपा

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत से पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून बनकर लागू हो जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदुओं के साथ ही सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाइयों के लिए बगैर वैध दस्तावेजों के भी भारतीय नागरिकता हासिल करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार है। मौके पर दीपक सिंह उर्फ हरिओम सिंह, मनीष कुमार, सत्येंद्र सिंह, दीपक सिंह उर्फ छोटू, जयप्रकाश नारायण सिंह, लालमोहन चौधरी, धीरेंद्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, विनोद शर्मा, वृजेन्द्र सिंह, विशाल मोहन कुमार, जयकिशोर मिश्र मौजूद रहे।

बिल पारित होने से तीन पड़ोसी देशों के पीड़ित अल्पसंख्यकों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

बिल के खिलाफ रमेश चौक समीप विरोध प्रदर्शन करते अल्पसंख्यक व राजद नेता।

सिटी रिपोर्टर| औरंगाबाद ग्रामीण

लोकसभा व राज्यसभा में भारी बहुमत के साथ नागरिकता संशोधन बिल पारित होने के बाद किसी ने इसका स्वागत किया तो किसी ने इस बिल का विरोध किया। गुरुवार को औरंगाबाद शहर में भाजपा नेताओं व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) का समर्थन करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। वहीं राजद नेताओं व अल्पसंख्यकों ने सीएबी का विरोध करते हुए शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार नागरिक संशोधन बिल कानून बन जाने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के चलते भारत में आए हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन व बौद्ध धर्म के लोगों को सीएबी के तहत भारतीय नागरिकता मिल जाएगी।

सीएबी देश के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय : भाजपा

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत से पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून बनकर लागू हो जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदुओं के साथ ही सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाइयों के लिए बगैर वैध दस्तावेजों के भी भारतीय नागरिकता हासिल करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार है। मौके पर दीपक सिंह उर्फ हरिओम सिंह, मनीष कुमार, सत्येंद्र सिंह, दीपक सिंह उर्फ छोटू, जयप्रकाश नारायण सिंह, लालमोहन चौधरी, धीरेंद्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, विनोद शर्मा, वृजेन्द्र सिंह, विशाल मोहन कुमार, जयकिशोर मिश्र मौजूद रहे।

केन्द्र सरकार द्वारा सीओबी लाने पर सरकार के खिलाफ अल्पसंख्यों और राजद ने शहर में निकाला विरोध मार्च

केन्द्र सरकार द्वारा सीओबी लाने पर गुरुवार को अल्पसंख्यकों ने सड़क पर उतरकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। जिसका समर्थन राष्ट्रीय जनता दल समेत महागठबंधन के अन्य नेताओं ने किया। वहीं 16 दिसंबर को सभी दुकान बंद कर गांधी मैदान से जुलूस निकालने का निर्णय लिया। अल्पसंख्यकों ने कहा कि बिल के नाम पर केन्द्र सरकार मुसलमानों को डरा रही है। वहीं राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ई सुबोध कुमार सिंह व जिला उपाध्यक्ष उदय उज्जवल ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल पूरी मुस्तैदी के साथ संविधान के प्रति समर्थन में खड़ा है और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार से ही पटना के जेपी गोलंबर समीप धरना पर बैठे हैं। इस मौके पर जहीर हसन आजाद, मो अलाउद्दीन, अहतर हुसैन उर्फ मंटू, विक्की अंसारी, मो फारुख, युसूफ अंसारी, सिकंदर हयात, डॉ रमेश यादव, शंकर यादवेन्दु, संजय यादव, राजू यादव, सुशील कुमार, कांग्रेस नेता अरविन्द सिंह, चुलबुल सिंह, रामविलास सिंह मौजूद थे।

सभी व्यक्तियों काे बिल का करना चाहिए स्वागत सरकार का निर्णय सराहनीय कदम : अभाविप

राष्ट्रीय नागरिकता बिल आने से देश के संसाधनों, रोजगार और टैक्स के रूप में दिए गए पैसों पर अवैध कब्जा करने वाले घुसपैठियों से भारत को छुटकारा मिलेगा। इसलिए देश के सभी व्यक्तियों काे इस बिल का स्वागत करना चाहिए। ये बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राहुल कुमार ने कही। अभाविप ने बिल का समर्थन करते हुए सिन्हा कॉलेज रोड में जुलूस निकालकर भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे भी लगाए। वहीं अमित गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लिया गया निर्णय काफी सराहनीय है। इसके लिए देश के करोड़ों युवाओं की तरफ से पीएम व गृह मंत्री को धन्यवाद। इस मौके पर आलोक कुमार, ऋषि कुमार, अनूप मिश्रा, सौरव सिंह, अंकित कुमार, आयुष सिंह, अमन कुमार, पवन कुमार, विश्वजीत सिसोदिया, अभिषेक गुंजन, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमिताभ कुमार, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, मनीष कुमार, शुभम कुमार आदि मौजूद थे।

जुलूस निकाल बिल का स्वागत करते अभाविप कार्यकर्ता।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aurangabad(Bihar) News - bjp and abvp expressed happiness over rashtriya rashtriya rjd and other parties protesting on citizenship amendment bill
Aurangabad(Bihar) News - bjp and abvp expressed happiness over rashtriya rashtriya rjd and other parties protesting on citizenship amendment bill

Post a Comment