बताया जा रहा है कि प्रथम पक्ष के माधो यादव ने बुधवार की सुबह जोर जबरदस्ती ट्रैक्टर से विवादित जमीन पर खेत जुताई कराने लगे। जिसपर दूसरे पक्ष के विरेन्द यादव ने मना किया तो प्रथम पक्ष के चंदन यादव, माधो यादव, जुलो यादव,बब्बन यादव,विपीन कुमार, अमरेन्द यादव सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के द्वारा लाठी, डंडा, रड, फरसा से प्रहार कर दूसरे पक्ष के वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव,पिपेन यादव, संदीप कुमार, राजकुमार एवं सिंटु कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पूर्व में विवादित जमीन को लेकर दूसरे पक्षों से स्थानीय मुखिया , सरपंच एवं अन्य गणमान्य लोगों के बीच एक पंचायत भी किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि जब तक विवादित जमीन का न्यायालय द्वारा सही फैसला नहीं होता है। तब तक इस विवादित जमीन पर दोनों पक्षों से कोई भी व्यक्ति जुताई या अन्य कार्य नहीं करेगें।
लेकिन पंचायत को नामंजूर करते हुए प्रथम पक्ष के लोगों द्वारा जोर जबरदस्ती विवादित खेत को ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से सौर बाजार थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment