बलिया प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत में रविवार को पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है। मतदाताओं ने निर्भिक होकर मतदान में भाग लिया। तीन बजे तक 57 प्रतिशत मतदान होने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि बलिया प्रखंड क्षेत्र के मनसेरपुर एवं परमानंदपुर पंचायत में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। जहां दोनों पंचायत में दो-दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ। 3837 मतदाताओं में 2189 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मनसेरपुर पंचायत के पैक्स भवन में 616 मतदाताओं में से 334, मध्य विद्यालय के बूथ संख्या एक पर 616 में 352 एवं मध्य विद्यालय दो पर 617 में 335 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं परमानंदपुर पंचायत के पैक्स भवन पर 2 बूथ बनाए गए थे। जिसमें बूथ संख्या एक पर 662 में 341 दूसरे बूथ पर 662 में 354 एवं मध्य विद्यालय हेतमपुर मिर्जापुर में 664 में 473 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। जिसमें कुल मिला कर 57.05 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त मात्रा में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जहां थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय बीडीओ विकास कुमार एवं साहेबपुर कमाल अंचलाधिकारी जय कृष्ण प्रसाद गश्त करते देखे गए। वहीं डंडारी प्रखंड के 3 पंचायत में रविवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। इसकी जानकारी देते हुए डंडारी बीडीओ सह निर्वाचित पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि डंडारी प्रखंड के तीनों पंचायत में 58.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें महिपाल टोल में 1863 मतदाताओं में से 1122, बांक पंचायत में 1343 मतदाताओ में 616 एवं कटहरी पंचायत में 1192 मतदाताओं में से 836 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बलिया में 3837 मतदाताओं में से 2189 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया

पैक्स चुनाव को लेकर उमड़ी मतदाताओं की भीड़।

बरौनी प्रखण्ड के तीन पंचायत में पैक्स चुनाव 17 दिसंबर को, 18 को मतगणना

बीहट| बरौनी प्रखंड के तीन पंचायत सहुरी, नुरपुर एवं सिमरिया दो में 17 दिसंबर को पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बरौनी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पिन्टु कुमार ने बताया कि सहुरी पैक्स के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव जबकि 11 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सहुरी में पैक्स मतदाता 1347 है जिसमें पुरुष 962, महिला 385 है। दो बूथ पैक्स भवन सहुरी में बनाया गया है। अध्यक्ष पद पर जयजयराम सहनी एवं अरविंद सिंह चुनाव मैदान में हैं। जबकि नुरपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार विपिन सिंह एवं नवीन सिंह है। कार्यकारिणी सदस्य में आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल मतदाता 1320 , पुरुष 748, महिला 572, है। सिमरिया दो पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार हैं। 11 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुल मतदाता 1848 में पुरुष मतदाता 1261, महिला 623 है। तीन बूथ हरितंत्र लता संस्कृत उच्च विद्यालय चानन बिन्द टोली में बनाया गया है। यहां रामानुज सिंह और गणेश यादव के बीच अध्यक्ष पद का फैसला होना है। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। जबकि 18 दिसंबर को मतगणना ई किसान भवन बरौनी में सुबह आठ बजे से किया जाएगा। इधर बथौली पैक्स अध्यक्ष पद पर संजय कुमार, मल्हीपुर उत्तरी पंचायत से अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार एवं मोसादपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

सादपुर पूरब पैक्स के गठन को लेकर मतदान कार्य शांतिपूर्ण संपन्न, 60.57 फीसदी हुआ मतदान

साहेबपुर कमाल| प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र पैक्स सादपुर पूर्वी के गठन के लिए होने वाले चुनाव को लेकर रविवार को मतदान कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहा। सभी प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से वोटरों को रिझाने तथा उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने में लगे रहे। इस पैक्स के अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार नीरज कुमार तथा मनोज कुमार यादव के अलावे प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति व जन जाति पुरुष वर्ग में एक पद के लिए दो उम्मीदवार गुरुदेव दास एवं महेंद्र सदा तथा सामान्य कोटि के पुरुष वर्ग में तीन पद के लिए चार उम्मीदवार मो इरफान, मो वाहिद, बबुजन यादव एवं रामविलास ठाकुर का भाग्य बक्सा में बंद हो गया। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इस पैक्स के कुल 2455 मतदाताओं के लिए पैक्स भवन पर दो तथा पैक्स गोदाम पर दो सहित कुल चार मतदान केन्द्र बनाए गए। जहां चारों मतदान केंद्र पर कुल 60.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ श्रीनिवास ने बताया कि 16 दिसंबर के 9 बजे पूर्वाह्न मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

मटिहानी के नौ पैक्स के विभिन्न पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 62 प्रतिशत हुई वोटिंग

मटिहानी| क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पैक्सों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। प्रखण्ड के नौ पैक्स के अध्यक्ष और प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव के लिए मतदाताओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। प्रखण्ड सहायक निर्वाची अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रामदीरी-एक पंचायत 13 सौ 96 मतदाता थे। इसमें कुल 70 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि रामदीरी-तीन में 3330 में 1786 कुल 53 फीसदी, सिहमा में 2163 में 1236 कुल 57 फीसदी, मटिहानी-दो में 1858 में 1204 कुल 64 फीसदी, गोरगामा में 1487 में 1010 कुल 67 फीसदी, सैदपुर ऐमा में 1594 में 969 कुल 61 फीसदी, बलहपुर-दो 1658 में 954 कुल 57 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं मनिअप्पा एवं सफापुर पैक्स में मतदान देर शाम तक हो ही रही थी। वहीं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ भुवनेश मिश्र ने बताया कि सभी मतपेटी को मिडिल स्कूल मटिहानी के बज्र गृह में रखा गया है। मौके पर कृष्ण मुरारी, जेएसएस प्रियदर्शन शर्मा, जयजय राम पासवान, पंकज पासवान आदि थे।

मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए बारी का इंतजार करते मतदाता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ballia News - elections for executive including chairman in packs of ballia sahebpurkamal and matihani concluded
Ballia News - elections for executive including chairman in packs of ballia sahebpurkamal and matihani concluded

Post a Comment