सौरबाजार | शार्ट-सर्किट से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसे सिलेठ गांव निवासी बिंदेश्वरी मंडल की 22 दिन बाद रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सौरबाजार थाना क्षेत्र के सिलेठ में 30 नवंबर को बिजली की शार्ट-सर्किट से बिंदेश्वरी के घर आग लगी थी। आग में 3 मवेशी, कपड़ा, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। साथ ही बिंदेश्वरी मंडल भी झुलसकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था। निधन पर राजद विधायक अरुण यादव, समाजसेवी पुलेंद्र मंडल, गजेंदद्र, मुखिया प्रतिनिधि भोला साह और ग्रामीणों ने निधन पर शोक व्यक्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق