गरीबों के बीच कंबल बांटते प्रमुख।

अलौली | प्रखंड में ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार के द्वारा गरीब बुजुर्ग और असहाय लोगों के बीच विभिन्न पंचायतों में कंबल वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इन दिनों लोगों को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। जबकि रातों में तो हालात और भी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को लेकर कंबल का वितरण किया गया है। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि 200 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। मौके पर अनिल सिंह, बालों शर्मा, जदयू नेता कृत सिंह, श्याम सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण पासवान आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alauli News - aloli chief distributed blankets among 200 poor

Post a Comment