मैच खेलते खिलाड़ी।
100 रन भी नहीं बना पाई तेजस रिया फाइटर की टीम
जवाब में खेलने उतरी तेजस रिया फाइटर का कोई भी खिलाड़ी लंबी पारी नहीं खेल पाया और पूरी टीम 99 रन पर ऑल आउट हो गयी। जिसमें संजीव गुज्जर ने 30 रनो का योगदान दिया। हलाकि शुरु में टीम ने अच्छा शुरुआत किया था। लेकिन यह ज्यादा समय तक कायम नहीं रहा। पुरी टीम 12 ओभर में ही आल आउट हो गई। तेजस रिया फाइटर के गेंदबाज में गोलू ने तीन विकेट लिया, बाकी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए।
9 को सेमीफाइनल व 10 को होगा फाइनल मैच
टूर्नामेंट के फ्रेंचाइजी टुनटुन पांडेय ने बताया कि 9 को सेमी फाइनल व 10 को फाइनल मैच होगा। विजेता को 30 व उप विलेता टीम को 15 हजार रुपया दिया जाएगा। टूर्नामेंट में नगर के 12 टीम के खिलाड़ियों ने निबंधन कराया है।
टुनटुन, दीपक व राहुल कर रहे हैं फ्रेंचाइजी
मास इलेवन के विशाल सर्वाधिक 61 रन बनाया व दो विकेट लिए, जो कि मैन ऑफ द मैच बनाए गए। क्रिकेट टूर्नामेंट के फ्रेंचाइजी टुनटुन पांडेय, दीपक मिश्रा व राहुल सिंह कर रहे हैं। मौके पर रिक्की सिंह, छोटे पांडेय आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment