
नेपाल-भारत सीमा के बॉर्डर में गुरुवार को चाकू छीनने के दौरान एक एसएसबी का जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान आसपास के जवानों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जख्मी जवान विराजदार सचिन का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में एसएसबी के सहायक सेनानायक कुमार अनुराग ने बताया कि सुबह करीब दस बजे सीमा पर तैनात जवान विराजदार सचिन के पास नेपाली एक युवक पहुंचा। युवक ने साइकिल से उतरकर कुछ कहना चाहा। लेकिन, उक्त युवक का बात नहीं समझने के कारण दूसरे जवान के पास पहुंचकर उसका हथियार मांगने लगा। इस दौरान जवान उसे सिरफिरा समझकर जाने को कहा। जाने के क्रम में युवक के हाथ से एक बड़ा चाकू सड़क पर गिरा। चाकू को देख जवान सचिन दौड़कर उसे उठा लिया। इस दौरान उक्त युवक चाकू छीनने लगा। इस दौरान कई जवान वहां पहुंच गये। जवान से छीनने के दौरान चाकू से जवान सचिन घायल हो गया। इस बीव जवानों से उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के गढ़ीमाई नगरपालिका वार्ड-3 हरदिया गांव निवासी शेख महमद अली के पुत्र शेख शहाबुद्दीन के रूप में की गयी है। साथ ही उक्त युवक से पूछताछ में बताया कि वह रौतहट के सुंदरपुर स्थित मस्जिद में मौलाना के रूप में कार्यरत है। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। बगैर जांच किए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसमें नेपाल पुलिस का सहयोग लेकर इस मामले को खंगाला जाएगा।
गिरफ्तार युवक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment