
भभुआ|जिला मुख्यालय के बहुद्देशीय भवन सभागार में क्षेत्र के पंचायत सचिवों की बैठक हुई। बैठक में जान जागरूकता पर सचिवों को नीर्देश दिए गए। बैठक कर रही बीडीओ साबित कुमारी ने सचिवों को क्षेत्र में जान जागरूकता कार्यक्रमो के आयोजन पर जोर देने की बात कही। वही पंचायत स्तर पर पंचायत संचालन समिति की बैठक कर लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। बताया कि जल-जीवन हरियाली मिशन समर्थन में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई जानी है। इसमें अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले। उल्लेखनीय है कि यह लगातार तीसरे साल मानव सृंखला का निर्माण किया जाना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق