बगहा | 2020 विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमशीला गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन रीना देवी ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रेमशीला गुप्ता ने आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से फील्ड में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के नवनिर्माण के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। मानव श्रृंखला को सफल बनाने में भी समर्पित भाव से योगदान की अपील की गई। मौके पर सरोज देवी, किरण देवी, शोभा देवी, सरिता देवी, अनिता देवी, ललिता देवी, चम्पा देवी,सुगंधि देवी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment