बेकाबू बाइक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे शहर के एकता चौक की है। जिसे लोगों के द्वारा इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव निवासी विवेक राम का पुत्र सुजीत कुमार है। घटना के बारे में पता चला है कि युवक किसी काम से कलेक्ट्रेट आया हुआ था। शाम करीब 4 बजे कलेक्ट्रेट से वापस गांव जाने के दौरान शहर के एकता चौक पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, सदर अस्पताल में भर्ती युवक की सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे।

बाइक दुर्घटना में घायल युवक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhabhua News - one youth injured in collision between two bikes serious

Post a Comment